Delhi

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर मॉल की सजावट दे रही हैं टीकाकरण का संदेश

नई दिल्ली : इस स्वतंत्रता दिवस हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ माना रहे है। इस वर्षगांठ पर एक-एक नागरिक को टीकाकरण कराने का संकल्प लेंना चाहिए। जिससे देश काेरोना मुक्त बन सके। इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुभाष नगर में बने पेसेफिक मॉल की सजावट यह संदेश दे रही है। मॉल प्रबंधकों के अनुसार खरीदारी और घूमने-फिरने के लिए मॉल आने वाले लोगों को टीकाकरण के लिए यह प्रेरणा देगी।

मॉल आने वाले लोग न सिर्फ सजावट को सराह रहे है बल्कि सजावट के थीम को भी उन्होंने मौजूदा समय में उत्तम बताया है। लोगों का कहा हैं कि एक जवान सीमा पर अपनी जान की बाजी लगाकर अपने परिवार से दूर देशवासियों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। भारत का नागरिक होने के नाते ठीक उसी तरह यह हमारी भी कुछ जिम्मेदारी है। हमे टीकाकरण कराना चाहिए और इस कोरोना महामारी से देश को आजादी दिलाना चाहिए।

मॉल के बीच में तिरंगे में अशोक चक्र की 24 तिल्लियां की जगह इंजेक्शन की प्रतिकृति प्रतिकात्मक रूप से दिखाई गई है। यह लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करेगा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर दूसरे मॉल, जिसमें द्वारका सेक्टर-13 में बना वेगास मॉल, जनकपुरी का यूनिटी मॉल में भी आकर्षक रूप से सजाया गया है। जो आजादी के 75 वर्षाें की गाथा दिखा रही है। यह देख लोगों में देश प्रेम की भावना उमड़ रही है।

कोविड प्रोटोकाल को लेकर लाेग सावधानी बरते इसका भी ध्यान रखा गया है। सिविल डिफेंस कर्मियों की माल में तैनाती की गई है। सिविल डिफेंस कर्मी लोगों पर नजर बनाए रखे है। माल में कोई भी बिना मास्क नहीं घूम सकता बिना मास्क वालों की तस्वीर निकाल उसपर दो हजार रुपये का चालान किया जा रहा है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: