![godiyal](/wp-content/uploads/2021/08/12_08_2018-11loc-30-c-1_18307829_3114-1-480x470.jpg)
उत्तराखंड : प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोदियाल का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड
प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष गणेश गोदियाल का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। गोदियाल ने इसकी जानकारी देते हुए अपने फेसबुक पेज पर कहा कि उनका ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से ब्लॉक किया गया है। उन्होंने कहा कि फिर वह बिना किसी डर के लोगों के लिए आवाज उठाना जारी रखेंगे।
इस बीच कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने इस घटनाक्रम पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उत्तराखंड कांग्रेस के राज्य सचिव महेश जोशी ने कहा कि पीसीसी अध्यक्ष के ट्विटर अकाउंट को उनकी सहमति के बिना निलंबित करना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन है।
उन्होंने कहा कि ट्विटर इंडिया को इस तरह की गतिविधि का कोई अधिकार नहीं है। जोशी ने कहा कि अगर भाजपा सरकार की गलत नीतियों और भाजपा के तानाशाही रवैये के खिलाफ आवाज उठाना गलत माना जाता है तो सभी कांग्रेसी ऐसा काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आम आदमी की आवाज नहीं दबा सकती।
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने श्रीनगर में एक जनसभा के दौरान कहा कि 2002 के धर्म युद्ध मे कार्यकर्ताओं का इस तरह का आगमी चुनाव में कांग्रेस को विजय दिलाएगा।
साथ ही कहा ,” देश ने जब विपरीत परिस्थितियों का सामना किया तब कांग्रेस ने चुनौतियों का सामना किया है। और देश का साथ दिया हैं। उन्होंने कहा ये पहली बार नहीं हैं जब मुफ्त में टीके लगे हैं , लेकिन ये पहली बार जरूर हो रहा है जब कोरोना के टीकों को लेकर विज्ञापन छापे जा रहे हैं और श्रेय लिया जा रहा हैं ।
ये भी पढ़े :- उज्ज्वला योजना पर भड़की प्रियंका गांधी, कहा- धूल खा रहे 90 फीसदी सिलेंडर