कांग्रेस सरकार के खिलाफ निकालेगी मार्च, बिजली की बढ़ती दरें व बेरोजगारी का उठाएगी मुद्दा
आज कांग्रेस कार्यकर्ता बढ़ती महंगाई, कृषि बिल के लिए हो रहे किसानों के हंगामे, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में प्रदेश सरकार के खिलाफ मार्च करेंगे।
नई दिल्ली : दूसरी पार्टियों के साथ ही कांग्रेस ने भी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए आज कांग्रेस कार्यकर्ता बढ़ती महंगाई, कृषि बिल के लिए हो रहे किसानों के हंगामे, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में प्रदेश सरकार के खिलाफ मार्च करेंगे।
मीडिया से वार्ता में कांग्रेस नेता ने बताया कि पार्टी का यह अभियान दो दिवसीय अभियान होगा जून 9 अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त तक चलेगा। इस कार्यक्रम के तहत पार्टी के सभी कार्यकर्ता राज्य के कुल 403 विधानसभाओं में मार्च निकालेंगे। वहीं, पार्टी के 400 वरिष्ठ नेताओं को इस मार्च को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही पार्टी ने अपने विधानसभा उम्मीदवारों को भी आंदोलन में पूरी ताकत लगाने का निर्देश दिया है।
पार्टी के सूत्रों के द्वारा यह पता चला है कि यह मार्च को विधानसभा के मुख्य बाजार से होते हुए कुल 5 किलोमीटर तक चलेगा। बता दे प्रदेश में मौजूद चार सौ 3 विधानसभा सीटों पर विपक्षी दल कांग्रेस के महज 5 विधायक हैं हालांकि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहले ही इस बात को साफ कर दिया है कि वह प्रदेश में मौजूद समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
पार्टी सूत्रों ने आगे कहा, ‘यह ध्यान दिया जा सकता है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के संगठन गठन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों ने राज्य के सभी 823 प्रखंडों में अपनी 25 सदस्यीय समितियों का गठन किया है। इनमें से संख्या ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों की संख्या 20,575 है।’ साथ ही 8134 न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति का लक्ष्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने पूरा कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि 21 सदस्यीय न्याय पंचायत समितियों का गठन लगभग समाप्त हो चुका है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan: CM गहलोत ने शिक्षण संस्थाएं दोबारा खोलने का निर्णय लिया