
टोक्यो ओलंपिक 2020 : सुबह से ही सबकी निगाहें नीरज चोपड़ा पर बनी हुई थी। नीरज ने बिना निराश करे सबकी उम्मीदों में खरे उतर कर भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण दिलाया। भारत को आज तक ओलंपिक में कभी भी एथेलेटिक इवेंट में कोई पदक नहीं मिला हैं। PT उषा , मिल्खा सिंह और अंजू बॉबी जॉर्ज इस पदक के काफी पास तक आये लेकिन पदक नहीं पा सके।
दूसरे राउंड में उनके 87.58 मीटर के थ्रो ने उन्हें ये स्वर्ण पदक दिलाया। अभिनव बिंद्रा के बाद इंडिविजुअल इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले वो दूसरे भारतीय बने। इसके अलावा भारत के 8 गोल्ड मैडल हॉकी में आये हैं।
नीरज के इसी मैडल के साथ भारत की मैडल टैली 7 पहुँच चुकी हैं। आज रेस्लिंग में बजरंग पुनिया ने भी भारत को कांस्य पदक दिलाया।
आज ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। जहां भारतीय गोल्फर अदिति अशोक चौथे स्थान पर रहीं। आपको बता दे अदिति की वर्ल्ड रैंक 200 हैं। ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहना एक बहुत बड़ी उपलब्धि हैं।
पानीपत के गांव खंडरा के नीरज एक बहुत ही माध्यम वर्गीय परिवार से आते है । उनके पिता एक किसान हैं। उनकी ये उपलब्धि से उनके परिवार के साथ साथ पूरे देश के खेलप्रेमी बेहद खुश हैं।
बहुत खास रहेगा ओलंपिक खेलों में इतने सालों बाद भारत का राष्ट्रीय गान का बजना। वो दृश्य देख कर आज सब भारतियों की ऑंखें नम होना तय हैं। भारतीय ध्वज का सबसे ऊपर होना। शाबाश नीरज !
ये भी पढ़े :- टोक्यो ओलंपिक 2020 : पूरे देश की नज़र आज नीरज चोपड़ा पर