
चम्बा : बेटे की ज़िंदा होने की आस में बेटे के शव को महीनों तक रखा अपने पास
हिमाचल प्रदेश से एक हृदयविदारक घटना सामने आयी है। चम्बा जिले में एक माँ ने इस आस में की जादुई शक्ति से उसका बेटा फिर जीवित हो जायेगा , उसका शव अपने पास महीनो तक रखा। उसके बाद इस महिला की बेटी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। तब माँ ने खुद आत्महत्या कर ली।
घटना चंबा जिले के आदिवासी पांगी अनुमंडल के री पंचायत की है। शव रखने की बात तब पता चली जब महिला चंबा के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में अपनी बेटी की किसी बीमारी का इलाज करा रही थी। लेकिन इस दौरान उसकी 15 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। निराश होकर महिला ने भी घर जा कर फांसी लगा ली। जब पुलिस को आत्महत्या की खबर मिली तो वो उक्त स्थान पर पहुँची।
महिला के पति ने बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से अपनी बेटी के इलाज के लिए चंबा में है। बुधवार को जब उसकी बेटी की मौत हो गई और वो अपनी बेटी का अंतिम संस्कार कर घर लौटा तो उसे अपनी पत्नी का शव फांसी से लटका हुआ मिला।जब पुलिस ने घर में छानबीन करनी शुरू की तो पुलिस को एक कमरा मिला।
जब पुलिस ने वो कमरा खोला तो सबके होश उड़ गए। उस कमरे में महिला के 20 वर्षीय पुत्र का शव पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा तो पता चला कि उसकी मौत 4 महीने पहले हो चुकी थी।
पुलिस ने बताया कि महिला दावा करती थी की उसके पास जादुई शक्तिया है जिससे वो किसी को भी दुबारा जीवित क्र सकती है। पुलिस अंदाजा लगा रही है कि इसी के चलते उसने इतने समय से अपने बेटे का शव छुपा कर रखा हुआ था।
ये भी पढ़े :- उत्तराखंड : चेकिंग के दौरान दूल्हा निकला कोरोना पॉजिटिव , पुलिस ने लौटाई बारात