
Rajasthan: पुलिस ने आध्रप्रदेश से पकड़ा 1 महीने से फरार चल रहें आरोंपियों को
Rajasthan: राजस्थान में एक महीने पहले भीलवाड़ा जिले के पुर थाना क्षेत्र में चित्तौड़गढ़ के एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आंध्र प्रदेश से दो युवकों को पकड़ा है।
राजस्थान (Rajasthan) के भीलवाड़ा से हुए यह खुलासा चौकाने वाला है। युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही युवती से आरोपियों के दोस्त ने छेड़छाड़ की थी। जिसके विवाद के बाद आरोपियों ने युवक को निर्वस्त्र कर उसके साथ मारपीट की और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
घटना के 24 घंटे बाद ही पुलिस ने चित्तौड़ के युवक श्यामलाल बैरवा की हत्या के आरोपियों का पता लगा लिया लेकिन उनकी गिरफ्तारी होने तक आरोपियों के नाम उजागर नहीं किए थे और एक महीने से उनकी तलाश में जुटी थी।उनके आंध्र प्रदेश में होने की जानकारी मिली थी।
जिस पर पुर थाने की एक टीम को वहां भेजा गया। आरोपियों के पकड़े जाने पर खुलासा हुआ कि श्याम लाल बैरवा की मौत के पीछे उसकी प्रेमिका को लेकर हुआ विवाद था। आरोपी युवकों के दोस्त अशोक मीणा ने श्याम लाल की गर्लफ्रेंड से छेड़खानी की थी। इस पर श्याम लाल ने उसके साथ मारपीट की। उसी का बदला लेने के लिए अशोक ने अपने मित्र अजीज और प्रिंस को भेजा था।
उन्होंने श्यामलाल को निर्वस्त्र करने के बाद उसके हाथ-पैर बांधे और बाद में चाकू से उसका गला रेत दिया था। आरोपियों का कहना था कि यदि श्यामलाल माफी मांग लेता तो वह उसे मारपीट कर छोड़ देते परंतु उसने माफी मांगने से मना कर दिया था। बाद में श्यामलाल का शव गठीला खेड़ा गांव की नदी की पाल पर छोड़ भागे थे।
पुलिस को इनकी लास्ट लोकेशन बिहार के भोजपुर में मिली। इसके बाद आरोपी लगातार अपनी जगह बदल रहे थे। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए मुकंदगढ़ बिहार, नोएडा, सहारनपुर, सांची, आनंदपुर में अपनी फरारी काटी थी। इसके बाद आरोपियों को आंध्र प्रदेश पुलिस की मदद से अनंतपुरम से गिरफ्तार किया था।
यह था मामला
भीलवाड़ा जिले के पुर थाना क्षेत्र के गठीलाखेड़ा गांव की नाड़ी की पाल बीते 20 जून को चित्तौड़गढ़ के 22 वर्षीय युवक श्यामलाल बैरवा का गला रेता हुआ निर्वस्त्र शव मिला। जिसकी जांच में पता चला कि वह पुर क्षेत्र में एक युवती के साथ लिव इन रिलेशन में रहता था। जिसकी जानकारी उसके परिवारों वालो तक को नहीं थी। श्यामलाल के पिता गोपाल लाल बैरवा की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी।