
आप भी कर रहे हैं CLAT परीक्षा की तैयारी, ऐसे पाएं सफलता
आम कानून प्रवेश परीक्षा (CLAT) के लिए हर वर्ष कई हजारों छात्र आवेदन करते है| यह परीक्षा अब साफ़ दर्शा रही है, की देश में जो महत्व इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रोफेशन को दिया जाता रहा है| वही अहमियत अब लॉ को भी मिलने लगी है| अब (CLAT ) भी देश के प्रमुख प्रवेश परीक्षा में शामिल हो चूका है| वर्तमान में साइंस और कॉमर्स के छात्र भी बड़ी संख्या में (CLAT) परीक्षा में लॉ को एक आकर्षक करियर के रूप में देख रहे है| इसलिए इसकी प्रतियोगिता का स्तर भी बढ़ रहा है|
यहां क्लैट (CLAT) की परीक्षा में सफलता के लिए कुछ सुझाव दिए गये है, जो आप की इच्छा देश के सर्वश्रेष्ट विधि विधालयों और विधि विश्वविद्यालय में प्रवेश दिलाने में मदद कर सकते है|
CLAT के UG पाठ्यक्रम में इन विषयों से प्रश्न पत्र तैयार किया जाता है जैसे अंग्रेजी की समझ (English including Comprehension), सामान्य ज्ञान एवं सामयिकी (General Knowledge & Current Affairs), गणित (10वीं कक्षा), कानूनी एप्टीट्यूड (Legal Aptitude) एवं तार्किक विचार (Logical Reasoning) | PG के पाठ्यक्रम मे संविधानिक कानून (Constitutional Law), न्यायशास्त्र (Jurisprudence) एवं अन्य कानून विषयों से प्रश्न पत्र तैयार किया जायेगा |

UG कोर्सेज में परीक्षा का प्रारूप (Exam Pattern)
1) अंग्रेजी की समझ (English including Comprehension) – 40 प्रश्न
2) सामान्य ज्ञान एवं सामयिकी (General Knowledge and Current Affairs) – 50 प्रश्न
3) प्राथमिक गणित -न्यूमेरिकल की क्षमता (Numerical Ability) – 20 प्रश्न
4) कानूनी एप्टीट्यूड (Legal Aptitude) – 50 प्रश्न
5) तार्किक विचार (Logical Reasoning) – 40 प्रश्न
PG कोर्सेज में परीक्षा का प्रारूप (Exam Pattern)
1) संविधानिक कानून (Constitutional Law) – 50 प्रश्न
2) न्यायशास्त्र (Jurisprudence) – 50 प्रश्न
3) अन्य कानून विषयों (Other law subjects) – 50 प्रश्न
अंग्रेजी की तैयारी
CLAT में अंग्रेजी एक प्रमुख विषय है, इस पर आपकी पकड़ मजबूत होनी चाहिए, जिससे आपको जल्दी सफलता प्राप्त होगी | इसके लिए आपको अंग्रेजी के बेसिक के विषय में सही से जानकारी होनी चाहिए, आप व्याकरण को सही से समझे और उसका अधिक से अधिक अभ्यास करे | आप ऑनलाइन भी इसकी तैयारी कर सकते है |
सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर की तैयारी
इसकी तैयारी के लिए आपको प्रति दिन समाचार पत्र का अध्ययन करना होगा , आप प्रति दिन टीवी पर न्यूज़ देखनी होगी | आप करंट अफेयर की बुक का भी अध्ययन कर सकते है |
गणित की तैयारी
आपको कक्षा 10 तक की गणित का अभ्यास करना चाहिए | आप इसके लिए किसी कोचिंग संस्थान की सहायता भी ले सकते है | आप जितना अधिक अभ्यास करेंगे, आप गणित में उतने ही परिपक्व हो जायेंगे।
कानून सम्बधित जानकारी
इसके लिए आपको संविधान को सही से पढ़ना होगा, इसके अतिरिक्त आपको वर्तमान समय में सर्वोच्च न्यायालय या हाईकोर्ट में चल रहे प्रचलित मुद्दों और उन पर लगने वाली धाराओं के विषय में जानकारी होना जरूरी है |
तार्किक क्षमता
आपको रीजनिंग अच्छी करनी होगी, इसके लिए आप पाठ्यक्रम के अनुसार रीजनिंग की बुक खरीद कर अभ्यास करे, आपको पिछले प्रश्न पत्र को हल करना होगा |
कानूनी योग्यता की तैयारी (CLAT) के लिए
1. पिछले प्रश्नपत्र में इस भाग को समझे और समस्याओं को हल करने का प्रयास करे|
2. प्रश्नपत्र को समझने के बाद तर्कसंगत निष्कर्ष निकलने चाहिए|
3. जब आप इस भाग को हल करने का प्रयास कर रहें हो तो समय का आंकलन करे, ताकि आप समझ जाएं की प्रत्येक प्रश्न में कितना समय लगता है|
तार्किक क्षमता
आपको रीजनिंग अच्छी करनी होगी, इसके लिए आप पाठ्यक्रम के अनुसार रीजनिंग की बुक खरीद कर अभ्यास करे, आपको पिछले प्रश्न पत्र को हल करना होगा |
1. पीछे के प्रश्नपत्रों को देखे ताकि आप परीक्षा में क्या उम्मीद कर सकते है, इसपर विचार कर सकें|
2. तार्किक तर्क पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए और अपने लिए सम्भावनाएं तलाशने चाहिए|
3. आसानी से प्रश्नों को हल करने के लिए युक्तियाँ और शार्टकट सीखें|
4. एक समय प्रबंध रणनीति तैयार करे, और प्रत्येक प्रश्न का हल इस रणनीति के दायरे में करे, इससे आप को अपनी कमजोरी पहचानने में मदद मिलेगी|
शैक्षिक योग्यता
1. एलएलबी के लिए उम्मीदवार कम से कम 45 प्रतिशत अंको के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10+2 पास या समकक्ष होना चाहिए| 10+2 के छात्र भी आवेदन कर सकते है|
2. एलएलएम के लिए एक उम्मीदवार के पास कम से कम 55 प्रतिशत अंको के साथ LL.B या B.L. डिग्री या इसके समकक्ष विश्वविद्यालय से डिग्री होनी चाहिए|
परीक्षा पैटर्न
यह परीक्षा ऑनलाइन मोड से आयोजित की जाती है, यह परीक्षा में पांच भागों में विभाजित होती है, इन सभी में कुल मिलाकर 200 प्रश्न पूछे जाते हैं, इस परीक्षा के लिए 120 मिनट निर्धारित किये गए है | लीगल एप्टीट्यूड और जनरल अवेयरनेस के भाग से कुल 50 प्रश्न पूछे जाते हैं, लॉजिकल रीजनिंग, इंग्लिश और वर्बल एबिलिटी भाग से 40 प्रश्न पूछे जाते हैं, मैथ्स और क्वांट से 20 प्रश्न इस परीक्षा में पूछे जाते हैं | इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन किया जाता है, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए कुल स्कोर से 0.25 अंक काटा जाता है।
क्लैट एंट्रेंस एग्जाम में भाग लेने वाली यूनिवर्सिटीज
1. | नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी,बैंगलोर |
2. | नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च,हैदराबाद |
3. | नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी, भोपाल |
4. | वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जुडिसियल साइंसेज,कोलकाता |
5. | नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी,जोधपुर |
6. | हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिट,रायपुर |
7. | गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी,गाँधीनगर |
8. | राममनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी |
9. | राजीव गाँधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी,पटियाला |
10. | चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, पटना |
11. | नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस्ड लीगल स्टडीज,कोच्ची |
12. | नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी उड़ीसा,कटक |
13. | नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ,रांची |
14. | नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी एंड जुडिसियल एकेडमी,गोवाहाटी |
15. | दामोदरम नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी,विशाखापत्तनम |
16. | तमिलनाडु नेशनल लॉ स्कूल,त्रिच्ची |
17. | महारष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी,मुंबई |
18. | महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, नागपुर |
19. | महारष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी,औरंगाबाद |