IndiaIndia - WorldTrending
Trending

Holi 2023: होली पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं रंग, चमक उठेगी किस्मत

किस राशि वालों को कौन सा रंग इस्मेमाल करना चाहिए, बता रहे हैं आचार्य राजेन्द्र तिवारी

Holi 2023: आठ मार्च को होली का पावन पर्व मनाया जाएगा। वहीं इसके एक दिन पहले यानी 07 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। हिंदू धर्म में होली प्रमुख त्योहारों में से एक है। होली रंगों के साथ उमंग और उत्साह का भी पर्व माना जाता है। हिंदू धर्म में रंगों को बेहद खास माना गया है।

कहा जाता है कि व्यक्ति के जीवन में रंगों का जितना सकारात्मक होता है, उतना ही ये नकारात्मक प्रभाव भी डालते हैं। साथ ही रंगों को सुख, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। हमारे शास्त्रों में मान्यता है कि राशि के अनुसार अगर रंगों का चुनाव किया जाय तो आपकी किस्मत को चमकने से कोई नहीं रोक सकता।

ऐसे में इस बार होली पर यदि आप अपनी राशि के अनुसार रंगों का इस्तेमाल करेंगे तो आपकी कुंडली से ग्रहों का अशुभ प्रभाव कम हो सकता है। साथ ही आपकी किस्मत भी चमक सकती है। किस राशि के लोगों को किस रंग से होली खेलना शुभ रहेगा इस बारे मेंं बता रहे हैं भागवत कथा प्रवक्ता, ज्योतिषी व वास्तुशास्त्री आचार्य राजेन्द्र तिवारी़-

 मेष और वृश्चिक राशि

इन दोनों राशियों के स्वामी मंगल हैं। अतः इन राशि के जातकों के लिए होली में  लाल, पीले, गुलाबी और केसरिया रंग का इस्तेमाल करना अच्छा रहेगा। ऐसा करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी एवं पति-पत्नी के बीच संबंध भी मधुर बनेंगे। लेकिन काले एवं भूरे रंग से दूरी बनाकर रखना बेहतर होगा।

 वृषभ और तुला राशि

इन दोनों राशियों के स्वामी शुक्र हैं। जन्म कुंडली में शुक्र ग्रह की प्रसन्नता के लिए इस राशि के जातकों  को सफेद,हरा,फिरोजी या सिल्वर रंग के रंगों का प्रयोग होली खेलने में करना लाभकारी होगा। ऐसा करने से आपको गहरी नींद आएगी,आराम मिलेगा एवं साथ ही अपने कार्यक्षेत्र में खूब सफलता भी मिलेगी। ये रंग सकारात्मकता का प्रतीक माने जाते हैं।

Acharya Rajendra Tiwari, Bhagwat Katha spokesperson Rajendra Tiwari, astrologer and architect Acharya Rajendra Tiwari, Rajendra Tiwari Bareilly, Rajendra Tiwari Almora, Rajendra Tiwari

 मिथुन और कन्या राशि

इन दोनों राशियों के स्वामी बुध है अतः जन्म कुंडली में बुध के अशुभ प्रभाव को कम करके शुभता में  वृद्धि के लिए इन राशि वाले जातकों को हरा,नीला,जामुनी व सी ग्रीन कलर का इस्तेमाल होली खेलने में करना शुभ रहेगा। ऐसा करने से आपके जीवन में नई ऊर्जा शक्ति का विकास होगा। पति-पत्नी का दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा,तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

 कर्क राशि

इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा की प्रसन्नता के लिए कर्क राशि के जातकों को अपनी राशि के अनुसार सफ़ेद,गुलाबी,क्रीम,लाल या सैफ्रॉन कलर का उपयोग करना श्रेष्ठ रहेगा। ऐसा करने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी,सुख-चैन की नींद के साथ आपको करियर में नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।

 सिंह राशि

इस राशि के स्वामी सूर्य देव है जो सभी ग्रहों और राशियों के भी स्वामी माने गए हैं। जन्म कुंडली में सूर्य जनित दोषों से मुक्ति तथा उनकी प्रसन्नता के लिए इस राशि के जातकों को लाल,केसरिया,गुलाबी,पीले, सफ़ेद रंगों का प्रयोग जहां आपके विचारों में सकारात्मक वृद्धि करेगा वहीं आपकी सेहत भी दुरुस्त रहेगी। जीवन में उमंग भरने के लिए इस रंग से होली खेलना शुभ होगा।

 धनु और मीन राशि

इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। इनकी अशुभता में कमी और शुभता में वृद्धि के लिए इस राशि के जातकों को होली खेलने में पीले, लाल, गुलाबी या केसरिया रंगों का प्रयोग करने से जन्म कुंडली में बृहस्पति जन्म दोष शांत होंगे, अच्छी नींद आएगी व डरावने सपने भी परेशान नहीं करेंगे। इसके अलावा धर्म-कर्म के मामलों में आस्था बढ़ेगी परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

 मकर और कुंभ राशि

इस राशि के स्वामी सूर्यपुत्र शनिदेव हैं। जन्म कुंडली में शनि के अशुभ प्रभाव में कमी तथा शुभ प्रभाव में वृद्धि के लिए इस राशि के जातकों को नीला, काला, जामुनी, आसमानी तथा सफ़ेद या मिश्रित रंगों का प्रयोग शुभ परिणामों में वृद्धि करेगा। इससे आपके जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी,करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे व घर में सुख-शांति रहेगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: