Delhi

 BBC डॉक्यूमेंट्री विवाद : दिल्ली विश्वविद्यालय के बाहर लगाई गयी धारा 144, पुलिस बल तैनात

दिल्ली : राजधानी दिल्ली में BBC डॉक्यूमेंट्री विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय के बाहर छात्रों ने बवाल शुरू कर दिया, इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में लिया । हिरासत में लिए गये छात्रों में भीम आर्मी के छात्रसंघ के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार किया। NSUI-KSU द्वारा फैकल्टी में PM मोदी पर आधारित BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के आह्वान के मद्देनजर वहां CrPC की धारा 144 लगाई गई है।

नॉर्थ दिल्ली के  DCP सागर सिंह कलसी ने जानकारी देते हुए बताया कि, ”दिल्ली विश्वविद्यालय में हालात सामान्य हैं। शाम 4 बजे कुछ लोग BBC डॉक्यूमेंट्री चलाने आए थे उन्हें रोका गया, लेकिन जब वो नहीं माने तो उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से हिरासत में ले लिया। इस समय दिल्ली विश्वविद्यालय में हालात सामान्य है”

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: