
पीएम मोदी की मां के निधन पर अखिलेश यादव ने जताया दुख, ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
इस जानकारी को साझा किया। सोशल मीडिया पर फैली खबर के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने दुख जताया है।
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का आज निधन हो गया है| अहमदाबाद के यूएन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने 100 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। मां के निधन की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री ने खुद ट्विटर के जरिए इस जानकारी को साझा किया। सोशल मीडिया पर फैली खबर के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने दुख जताया है।
अखिलेश यादव ने शोक जताते हुए ट्वीट कर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी आदरणीय श्रीमती हीराबेन मोदी जी का निधन अत्यंत दुखद ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं भावभीनी श्रद्धांजलि।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी आदरणीय श्रीमती हीराबेन मोदी जी का निधन, अत्यंत दुःखद।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।
शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।
भावभीनी श्रद्धांजलि!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 30, 2022
वहीं सपा ने ट्वीट कर लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता श्रीमती हीराबेन मोदी जी का देव आसान अत्यंत दुखद ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे. शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना भावभीनी श्रद्धांजलि।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की माताजी श्रीमती हीराबेन मोदी जी का देहावसान, अत्यंत दुखद!
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।
शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना।
भावभीनी श्रद्धांजलि!
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 30, 2022