Trending

Bihar : बोधगया में बढ़ा दलाई लामा की जान को खतरा, सुरक्षा में की गयी सख्ती, पुलिस ने जारी किया चीनी महिला का स्केच

बोधगया :  बिहार के बोधगया में दलाई लामा की जान का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, एक चीनी जासूस उनपर नजर रखने का काम कर रही है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा स्कैच जारी कर चीनी महिला की खोज की जा रही है। दलाई लामा की जान के खतरे की संभावना को देखते हुए उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

आपको बता दें, ख़ुफ़िया विभाग के द्वारा दी गयी जानकारी दी अनुसार, ” दलाई लामा को चीनी महिला जासूस अपना निशाना बना सकती है। दलाई लामा की सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही खुफिया एजेंसियों के द्वारा संदिग्ध महिला की तलाश जारी है। पुलिस बोधगया के गेस्ट हाउस, लॉज, होटल एवं मठों में तलाश कर रही है।”

ये भी पढ़े :- गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा – मानवता के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय

दलाई लामा ने कहा कि, ”मुझमें क्रोध भड़काने वालों के प्रति मेरे मन में कोई दुर्भावना नहीं है। बता दें कि दलाई लामा करीब एक महीने के बोधगया प्रवास पर हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर तिब्बत मंदिर से लेकर महाबोधि मंदिर तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उनकी जान के खतरे की आशंका के बाद उनके साथ कड़ी सुरक्षा का प्रबंध किया है। इसके आलावा उस संदिग्ध चीनी महिला की भी खीज जारी है।”

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: