DelhiTrending

ठंड को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, इस तारीख से सर्दी बढ़ने दी संभावना

दिल्ली :  देश में बढ़ रही सर्दी को लेकर मौसम विभाग (weather department) ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir), हिमाचल प्रदेश(Himachal Pradesh) और उत्तराखंड (Uttarakhand) में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। इसके साथ पर्वतीय इलाकों में होने वाली बर्फ़बारी की वजह से दिल्ली में ठंड बढने की संभावना जताई है। इस अनुसार बहुत जल्द दिल्ली में रजाई वाली ठंड बढने की संभावना जताई है।

ये भी पढ़े :- हॉलीवुड के मशहूर एक्टर स्टीफन बॉस का निधन, अभिनेता ने गोली मार की आत्महत्या

जानिए कब तक बढ़ सकती है ठंड ?  

मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी में बताया गया कि,  ”अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट हो सकती है। ऐसे में जिन लोगों ने अभी तक रजाइयां नहीं निकाली हैं, उन्हें संभलने की जरूरत है।  राजस्थान के फतेहपुर शेखावाटी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यहां का पारा इससे भी नीचे जाने का अनुमान लगाया गया है। दिल्ली और राजस्थान के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। पहाड़ों पर लगातार हो रही इस बर्फबारी की वजह से दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।  इसी पूर्वानुमान के मुताबिक 17 दिसंबर से राजधानी में मौसम फिर बदलेगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: