
मुकेश अंबानी के परिवार मौत की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ ये खुलासा
मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी(Mukesh Ambani) के परिवार को सोमवार को एक शख्स ने जान से मारने की धमकी दी थी। मामले की पड़ताल कर रही पुलिस ने इस मामले में धमकी देने वाले आरोपी शख्स को हिरासत में लिया है। धमकी देने वाले शख्स की पहचान व्यक्ति की पहचान बिष्णु विदु भौमिक के रूप में हुई है। उसकी उम्र 56 साल बताई जा रही है। वह बोरीवली वेसो का रहने वाला है।
ये भी पढ़े :- बिहार: महागठबंधन सरकार का कैबिनेट विस्तार कल, ये बनेगें मंत्री …
मुंबई पुलिस ने मामले की जानकारी साझा करते हुए बताया कि , ”उस पर आईपीसी की धारा 506 (2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसने अपने निजी फोन से आठ अलग-अलग नंबरों पर सुबह 10:39 से दोपहर 12:04 बजे के बीच करीब नौ कॉल किए। पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी पेशे से ज्वेलर बताया जा रहा है। दक्षिण मुंबई में उसकी दुकान है।”
ये भी पढ़े :- राज्यपाल ने राजभवन सचिवालय स्थित ‘सचिवालय अभिलेखागार’ का किया लोकार्पण
जानकारी के मुताबिक रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में फोन करने के दौरान अपना नाम अफजल बताया था। पुलिस ने बताया कि, प्रारंभिक जांच के अनुसार भौमिक ने पहले भी इसी तरह के कॉल किए थे। हम कॉल करने के पीछे के मकसद को जानने के लिए भौमिक से पूछताछ कर रहे हैं। हमें अभी यह पता नहीं चल पाया है कि भौमिक मानसिक रूप से अस्थिर था या नहीं।
क्या है पूरा मामला ?
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमेन और जान-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के परिवार को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है।मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के डिस्प्ले नंबर पर धमकी भरे 8 फोन कॉल किए गए। कॉलर ने धमकी देते हुए कहा कि, उनके पूरे परिवार को तीन घंटे के भीतर खत्म कर दिया जाएगा।
वहीं धमकी मिलने पर रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के अधिकारियों ने डीबी मार्ग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि हमें अस्पताल से शिकायत मिली है और हम इसकी जांच शुरू कर रहे हैं।