IndiaIndia - WorldPoliticsUttar Pradesh

श्रावण मास के पहले दिन सीएम योगी ने मानसरोवर मन्दिर में की शिव अर्चना, देखे वीडियो

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) के जिला गोरखपुर(Gorakhpur) में सावन के पहले दिन सीएम योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Adityanath) ने मानसरोवर मंदिर(Mansarovar Temple) पहुंचकर शिव अर्चना की है. आपको बता दे की हिंदू धर्म में सावन या श्रावण माह को भगवान भोलेनाथ की भक्ति का महीना माना गया है। भगवान शिव को समर्पित इस महीने में गंगा स्नान, भगवान शिव की आराधना की जाती है।

सावन महीने में सोमवार के दिन व्रत रखने वाले भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। इस महीने में सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं। पावन सावन का महीना शुरू हो रहा है। इस बार सावन माह 14 जुलाई से शुरू हो रहा है। 2022 में सावन मास में 4 सोमवार आ रहे हैं। सोमवार के दिन विधिवत शिव पूजन बहुत फलदायक माना जाता है। इस साल सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को पड़ रहा है। सावन महीना 14 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त को यानी सावन पूर्णिमा के दिन समाप्त हो जाएगा। सावन के महीने में ही कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। कांवड़ यात्रा(kanwar yatra) के दौरान शिव भक्त गंगा नदी से पवित्र जल भरते हैं और लंबी यात्रा करके शिव जी को जल अर्पित करते हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: