
दिल्ली : आज पूरा देश 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।इस मौके पर दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ध्वजारोहण किया । उन्होंने स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान परेड का निरीक्षण भी किया।
छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि, ”देश की आजादी के 75 साल सभी लोगों को मुबारक हों। देश में खुशी और उल्लास है। हर तरफ हवाओं में देशभक्ति है, फिजाओं में भी देशभक्ति है।”
ये भी पढ़े :- 76th Independence Day: अब जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान का समय – पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि, ” यह समय उन लोगों को याद करने का है, जिन्होंने कठोर संघर्ष करके, जबरदस्त यातनाएं बर्दाश्त करके हमारे देश को आजाद कराया। बाबा साहब अंबेडकर, भगत सिंह, महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद को हम सब जानते हैं लेकिन बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जिनके बारे में हम जानते भी नहीं हैं। जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए खुशी खुशी अपनी जान दे दी। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।”
ये भी पढ़े :- 76th Independence Day : उत्तराखंड में स्वतन्त्रता दिवस की धूम, सीएम धामी ने किया ध्वजारोहण
उन्होंने कहा कि, ”इन 75 वर्षों में सिंगापुर और जापान जैसे दूसरे देश हमसे आगे निकल गए। अगर हमें दुनिया का नंबर वन देश बनना है तो देश के हर बच्चे का शिक्षित करना होगा और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवानी होगी। हर किसी को देश में मुफ्त शिक्षा दी जानी चाहिए।”