कारोबार

4 घंटे बाद Google Play Store पर पेमेंट एप Paytm की वापसी 

 

Paytm google play store

 

 

डिजिटल पेमेंट एप Paytm की Google Play Store पर 4 घंटे के बाद वापसी हो गई है। कंपनी ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। जबकि दोपहर में कंपनी ने ट्वीट किया था कि एंड्रॉयड एप नए डाउनलोड और अपडेट के लिए उपलब्ध नहीं है। हम जल्द वापसी करेंगे।

 

 

 

 

क्यों हटाया गया था Paytm 

Google के मुताबिक Play Store फैंटेसी क्रिकेट ऑनलाइन कसीनो और दूसरे गैम्बलिंग एप के लिए भारत में इजाजत नहीं है। अगर कोई ऐसा करता है तो यह पॉलिसी का वॉयलेशन है। हालांकि Google Play Store से एप को हटाए जाने के 4 घंटे में ही एप Play Store पर वापस आ गया था। 

 

 

एंड्रॉयड सिक्योरिटी और प्राइवेसी के वाइस प्रसिडेंट ने क्या कहा 

एंड्रॉयड सिक्योरिटी और प्राइवेसी के वाइस प्रसिडेंट सुजैन फ्रे ने कहा जब कोई भी इन पॉलिसी का उलंघन करता है तो डेवलपर को इसकी जानकारी दी जाती है। जब तक डेवलपर पॉलिसी के मुताबिक बदलाव करता है तब तक एप Play Store से हटा दिया जाता है। 

 

बता दें कि Google ऑनलाइन कसीनो और स्पोर्ट्स बेटिंग को सुविधा देने वाली गैरकानूनी गैंबलिंग की इजाजत नहीं देता है। 

 

Paytm का मुकाबला Google Pay से

देश के बड़े स्टार्टअप में से एक है paytm. अब इस कंपनी का मुताबिक सीधा Google के पेमेंट एप Google Pay से है। बात अगर Paytm कंपनी के  रेवेन्यू की करे तो 31 मार्च को खत्म हुए वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 3 हजार 629 रुपए पहुंच गया है। 

 

FAQ से जीत सकते हैं  रुपए 

Paytm फर्स्ट गेम वेबसाइट पर जानकारी के मुताबिक Paytm फर्स्ट गेम पर प्लेयर्स स्पेशल टूर्नामेंट में Paytm cash जीत सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 5 करोड़ तक का Paytm Cash जीतने का मौका मिल सकता है। 

 

वेबसाइट के मुताबिक प्लेयर एक्सक्लूसिव टूर्नामेंट में रोजाना एक लाख तक कि राशि जीत सकते हैं। 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: