India Rise Special

कला व साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली हिमाचल की 30 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शनिवार को हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी की ओर से गेयटी थियेटर में कला ओर साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए तमाम हस्तियों को शिखर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

 

 

यह शिखर सम्मान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा इन हस्तियों को प्रदान किये जाएंगे। शिखर पुरस्कार के तौर पर एक लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया गया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी शिखर साहित्य सम्मान 2017 आचार्य केशव को संस्कृत साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मरणोपरांत दिया गया।

 

महाराजा संसार चंद शिखर कला सम्मान 2017 मोहन राठौर को निष्पादन कला क्षेत्र के लिए, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी शिखर साहित्य सम्मान 2018 डा. ओसी हांडा को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए और महाराजा संसार चंद शिखर कला सम्मान 2018 दिनेश कुमारी को ललित कला में चंबा रुमाल में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: