TrendingUttar Pradesh

173 छात्र-छात्राओं को मिला स्मार्टफ़ोन, पूर्व डिप्टी सीएम ने किया यह बड़ा ऐलान

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने निगम के विद्यालयों को 20-20 एवं डिग्री कॉलेज को 25 लाख स्वीकृत करने की दी संस्तुति

लखनऊ: राजधानी स्थित अटल बिहारी बाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत स्मार्ट फोन/टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्नातक अंतिम वर्ष के 173 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए गए।

इस दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि शिक्षक और शिक्षार्थी के संयुक्त प्रयास से ही अच्छी शिक्षा संभव है। सरकार द्वारा सांस्कृतिक, खेल, स्मार्ट क्लास, स्कॉलरशिप, अभ्युदय योजन, कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आदि बहुत सारी निशुल्क योजनाएं संचालित हैं जिसे प्रबंधन के प्रयास से महाविद्यालय के लिए प्रस्ताव बनाना चाहिए। पूर्व संरक्षक होने के नाते उन्होंने अपने महाविद्यालय से जुड़े बहुत सारे अनुभव भी साझा किया और महाविद्यलय के विकास के लिए घोषणा में उन्होंने स्वंय की निधि से 25 लाख नगर निगम डिग्री कॉलेज के लिय एवं नगर निगम द्वारा संचालित अन्य विद्यालयों के लिय बीस- बीस लाख धनराशि स्वीकृत करने की संस्तुति दी।

वहीं, महापौर सुषमा खर्कवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार का मुख्य उद्देश्य अंत का उदय यानी कि अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का है। जिस क्रम में जनता एवं छात्र छात्राओं के हितार्थ तमाम कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर उन्हें हमारे जैसे कार्यकर्ताओं के माध्यम से गति प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों के बाद निःशुल्क अनुशिक्षण (कोचिंग) की व्यवस्था अभ्युदय योजना के अंतर्गत की गई है। जिसके जरिये उच्च शिक्षा प्राप्त कर छात्र एवं छात्राएं आईएएस, पीसीएस इत्यादि क्षेत्र में शिक्षण प्राप्त कर अपना और देश का भविष्य संवारने योग्य बन सकेंगे। इसके लिए नगर निगम द्वारा संचालित विद्यालयों/कॉलेजों में इसके दृष्टिगत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। जल्द ही इस विद्यालय में भी अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क अनुशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: