
झारखंड : मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट से भागीं दोनों नाबालिग लड़कियां पुलिस की गिरफ्त में
झारखंड के पूर्वी सिंहभूमि जिले स्थित पटमदा से जमशेदपुर के टेल्को खड़ंगाझाड़ स्थित मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट से दो नाबालिग लड़कियों को बरामद कर गोबरघुसी स्थित बाल कल्याण आश्रम पहुंचाया गया। लड़कियां सकुशल हैं। पटमदा के थाना प्रभारी अशोक ने बताया कि 11 जून की रात को मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट टेल्को से पटमदा के गोबरघुसी बाल कल्याण आश्रम में जिला प्रशासन की ओर से भेजी गई 23 नाबालिग लड़कियां व 16 नाबालिग लड़कों में से गुरुवार सुबह दो लड़कियों के फरार होने की सूचना थी।
थाना प्रभारी अशोक ने दोनों लड़कियों को सकुशल बरामद किया। पूछताछ करने पर पता चला की दोनों का आश्रम में मन नहीं लग रहा था इसलिए ये शौच का बहाना करके आश्रम से फरार हो गयीं थीं। ये दोनों पैदल ही जंगल के रस्ते होते हुए टेल्को के खड़ंगाझाड़ स्थित मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट पहुंचीं और रात होने के चलते वहीँ ठहर गयीं। पुलिस ने स्पष्ट किया है फरार लड़कियां बोड़ाम थाना क्षेत्र के पोटकाडीह एवं डुमरिया के कालियाम की हैं।