India - WorldTrending

नेपाल में भूकंप से अबतक 132 मौतें, पश्चिम रुकुम-जाजरकोट सबसे ज्यादा प्रभावित

दिल्ली-एनसीआर, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्‍यों में दिखा असर  

नई दिल्‍ली: नेपाल में शुक्रवार (3 अक्‍टूबर) की रात लगभग 11:32 बजे 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। उस समय 37 लोगों के मौत की खबर आई, लेकिन काठमांडू पोस्ट के अनुसार, शनिवार (4 अक्‍टूबर) की सुबह तक यह आंकड़ा 132 पहुंच गया। सैकड़ों घरों के नुकसान की भी खबर है।

नेपाली मीडिया के अनुसार, भूकंप का केंद्र काठमांडू से 331 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में 10 किमी जमीन के नीचे था। जाजरकोट और रुकुम पश्चिम जिले में भूकंप का असर सबसे अधिक देखा गया। यहां अब तक 105 और 27 लोगों की मौत हो चुकी है। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड हालात का जायजा लेने जाजरकोट पहुंचे हैं।

नेपाल में भूकंप से अबतक 132 मौतें, पश्चिम रुकुम-जाजरकोट सबसे ज्यादा प्रभावित

भारत में भी दिखा भूकंप का असर

भूकंप का असर भारत में भी देखने को मिला। दिल्ली-NCR के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्‍थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, बिहार की राजधानी पटना और पंजाब में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, भारत में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।  

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: