DelhiIndia - WorldTrending

उत्‍तराखंड में फंसे 1000 तीर्थयात्री, दिल्‍ली में फिर बाढ़ जैसे हालात; हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी

हिमाचल में 24 दिन में 27 बार बादल फटे, 158 लोगों की हुई मौत

नई दिल्‍ली: देश के उत्तरी राज्यों में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है। इस कारण इन राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। पहाड़ी राज्यों जैसे उत्‍तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश ने रास्ते रोक दिए हैं।

उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे का लगभग 200 मीटर हिस्सा बह गया है। हाईवे बंद होने पर जगह-जगह एक हजार से ज्‍यादा तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश में जून से अब तक बादल फटने की लगभग 35 घटनाएं हुई हैं। यहां बीते 24 दिनों में 27 बार बादल फट चुके हैं, जिससे आई बाढ़ से 158 लोगों की मौत हुई, 606 घर ढह गए और 5,363 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

दिल्‍ली में फिर बन रहे बाढ़ जैसे हालात

उधर, राजधानी दिल्ली में फिर बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। अब यमुना नदी भी खतरे के निशान से ऊपर है। मंगलवार सुबह इसका वाटर लेवल 205.45 दर्ज किया गया और यहां आज भी बारिश की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, राजस्‍थान, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मेघालय, असम और अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है। वहीं, मध्य प्रदेश में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: