
बोरिस जॉनसन की उल्टी हुई छतरी, प्रिंस चार्ल्स भी नहीं रोक पाए हंसी
बोरिस छाता को संभालने का प्रयास करने लगे तो प्रिंस चार्ल्स भी बोरिस को देख मुस्कुरा उठे।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री अक्सर अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। अब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिन बोरिस एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में बोरिस के साथ ऐसी घटना हुई।
खबरों के मुताबिक, ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिस अफसरों की याद में एक स्मारक बनाया गया है। इसी स्मारक के उद्घाटन समारोह में बोरिस शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में और भी कई बड़ी हस्तियां शामिल थी। सभी हस्तियां एक जगह बैठे हुए थे। तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो रही थी। बोरिस के आसपास बैठे लोगों ने छाता खोला हुआ था, जिसके बाद बोरिस ने भी छाता खोलने का प्रयास किया।
लेकिन उन्हें छाते को खोलने में परेशानी होते दिखी। इस दौरान तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो रही थी, जिसके बाद बोरिस ने छाता खोलने का प्रयास किया। लेकिन तेज हवा के चलते बोरिस को छाता संभालने में काफी दिक्कत हो रही थी। बोरिस छाता को संभालने का प्रयास करने लगे तो वहीं, कार्यक्रम में शामिल प्रिंस चार्ल्स भी बोरिस को देख मुस्कुरा उठे।
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कैसे उन्होंने छाता खोला और तेज हवा के कारण छाता उलटा हो गया। जिसके बाद प्रिंस चार्ल्स भी मुस्कुरा दिए तो बोरिस जॉनसन खुद भी हंसने लगे।
देखें वीडियो–
PM Boris Johnson struggles to control his umbrella pic.twitter.com/oUBPmIgB4i
— Murtaza Ali Shah (@MurtazaViews) July 29, 2021