
हरियाणा में सियासी पारा बढ़ा, कांग्रेस समेत आप और बीजेपी ने किया चुनावी रैली का आयोजन
हरियाणा (Haryana) में आज सियासी पारा चरम पर रहेगा। भाजपा(BJP) और कांग्रेस(Congress) के साथ ही प्रदेश में जमीन तलाश रही आप तीन अलग-अलग जिलों में रैलियां करेगी। तो वहीं सिरसा में बिजली मंत्री रणजीत सिंह की ओर से आयोजित प्रगति रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर(Manohar Lal Khattar) , भूपेंद्र हुड्डा (Bhupendra Hooda) फतेहाबाद में शिरकत करेंगे।इधर दिल्ली सीएम केजरीवाल‘विपक्ष आपके समक्ष’कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र में‘अब बदलेगा हरियाणा’ रैली कर हुंकार भरेंगे।
जाहिर है तीनों ही दलों की नजर निकाय, पंचायत और 2024 के विधानसभा चुनाव पर है। जहां एक तरफ बीजेपी, तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने का सपना सजों रही है तो कांग्रेस वापसी करने और आप पहली बार हरियाणा में सरकार बनाने के लिए अभी से चुनावी मोड में आ गई है। रविवार को होने वाली रैलियों में तीनों ही दलों का निशाना एक-दूसरे पर रहने वाला है।
ये भी पढ़े :- दो वर्षों के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच ट्रेन सेवा होगी बहाल, यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा
बताया जा रहा है कि, दिल्ली सीएम केजरीवाल(CM Kejriwal) हरियाणा के विकास का अपना मॉडल बताने आ रहे हैं। उन्होंने रैली को नाम ही अब बदलेगा हरियाणा दिया है। इसके जरिये वह आम आदमी पार्टी और खुद के लिए भी प्रदेश की जनता से एक मौका मांगेंगे। आप के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने बताया कि, उनकी रैली को विफल करने के लिए भाजपा, कांग्रेस ने रविवार को ही अपने कार्यक्रम रखे हैं। बावजूद इसके दोनों ही दलों की रैलियों से आप की रैली में अधिक भीड़ जुटेगी।
ये भी पढ़े :- …..तो इस प्रकार फैलाता है खतरनाक वायरस मंकीपॉक्स, जानिए इसके लक्षण और कारण
जानकारी के मुताबिक, सीएम सिरसा में प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों का बखान करने के साथ ही जिले को करोड़ों रुपये की सौगात भी देंगे। बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने ऐतिहासिक रैली होने का दावा किया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा के कार्यक्रम को लेकर प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि जनता को कांग्रेस से आस है।