Entertainment

प्रेग्नेंट अनुष्का ने हाथरस घटना के बाद बच्चे के जेंडर को लेकर कहीं ये बातें

Bollywood entertainment the india rise

 

 

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई घटना के बाद देश के लोगों में गुस्सा है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज का रिएक्शन भी सामने आया है। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है। जो अब काफी सुर्खियों में आ रहा है। अपनी पोस्ट में अनुष्का शर्मा ने महिलाओं में असुरक्षित होने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने अपने होने वाले बच्चे के जेंडर पर भी अपनी राय रखी है। 

 

 

 

अनुष्का ने अपनी पोस्ट में लिखा है लड़का होने से विशेषाधिकार और प्रतिष्ठा समझना गलत है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि बेशक लड़की होने से ज्यादा मान किसी में नहीं, लेकिन कुछ बातों को विशेषाधिकार समझ उन्हें पुराने नजरिए के साथ देखा गया है। आप लड़के को सही परवरिश दें जिससे वह लड़कियों की इज्जत करे। पैरेंट्स होने के नाते यह आपकी जिम्मेदारी है इसे विशेषाधिकार न समझें। 

 

 

इससे पहले भी अनुष्का बलरामपुर वाली घटना को लेकर गुस्सा जाहिर कर चुकी हैं। उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट किया था। अभी कुछ समय ही गुजरा था और हम एक और दिल दहला देने वाली क्रूर रेप के बारे में सुन रहे हैं। कौन हैं वो राक्षस जो मासूमों की जिंदगी खराब करने के बारे में सोचते हैं। 

 

 

 

बता दें कि अनुष्का इस समय प्रेग्नेंट हैं और अपने पति विराट के साथ दुबई में हैं। अनुष्का शर्मा कुछ दिन पहले भी काफी सुर्खियों में आई थीं, जब सुनील गावस्कर द्वारा टिप्पणी की गई थी। 

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: