ChhattisgarhIndiaIndia Rise Special

दुनिया के इन शहरों में सबसे अधिक अरबपति, अपना मुंबई भी शामिल

दुनियाभर में कई अरबपति हैं। देश के विभिन्न शहरों में न जानें कितने अरबपति बसे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया के कौन से ऐसे शहर हैं जहां सबसे ज्यादा अरबपति रहते हैं? कह सकते हैं कि ये इन शहरों में, दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर रह रहे हैं। इस विषय पर हुरुन रिसर्च इंस्टिट्यूट (Hurun Research Institute) की एक रिपोर्ट सामने आई है। संस्थान ने एक सूची जारी की है, जिसमें उन शहरों के नाम शामिल हैं जहां सबसे ज्यादा अरबपति रह रहे हैं।
mumbai
रैंक – 10
गुआंगदोंग शहर चीन में स्थित है।
हुरुन रिसर्च इंस्टिट्यूट द्वारा जारी की गई सूची में इस शहर का नाम दसवें नंबर पर है।
इस शहर में 45 अरबपति रह रहे हैं।

रैंक – 09
भारत के शहर मुबंई का नाम सूची में नौवें स्थान पर है।
इस शहर में कुल 50 अरबपति रह रहे हैं।

रैंक – 08
सूची में आठवें नंबर पर आता है थाईलैंड का बैंकाक।
इस शहर में कुल 56 अरबपति रह रहे हैं।

रैंक – 07
मॉस्को शहर जो कि रूस में स्थित हैं, का नाम सूची में सातवें स्थान पर है।
इस शहर में कुल 50 अरबपति रह रहे हैं।

रैंक – 06
हुरुन रिसर्च इंस्टिट्यूट की सूची में छठवें स्थान पर यूके का लंदन शहर है।
यहां कुल 74 अरबपति रहते हैं।

रैंक – 05
सूची में पांचवें स्थान पर चीन का शेनझेन शहर शामिल है।
यहां कुल 75 अरबपति रहते हैं।

रैंक – 04
सूची में चौथे स्थान पर चीन का हांगकांग शहर शामिल है।
यहां कुल 76 अरबपति रहते हैं।

रैंक – 03
सूची में तीसरे स्थान पर चीन का शंघाई शहर शामिल है।
यहां कुल 83 अरबपति रहते हैं।

रैंक – 02
सूची में दूसरे स्थान पर अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर आता है।
यहां कुल 98 अरबपति रहते हैं।

रैंक – 01
सूची में पहले स्थान पर चीन का बीजिंग शहर है।
यहां कुल 110 अरबपति रहते हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: