Politics

कांग्रेस पार्टी का बड़ा एक्शन सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री के पद से हटाया

 

  • डिप्टी सीएम से पद से हटाए गए सचिन पायलट
  • तीन मंत्रियो को मंत्रिमंडल से निकाला गया
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद भी छीना अब गोविंद सिंह नए अध्यक्ष
  • पायलट पर किए गए ‘अहसान’ गिनाए, सुरजेवाला

राजस्थान में जारी सियासी खींचतान के बीच मंगलवार को कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने बागी
नेता सचिन पायलट पर कार्रवाई करते हुए उन्हें उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया
है। साथ ही सचिन के समर्थन वाले मंत्रियों को भी हटा दिया है।

दिल्ली से जयपुर गए रणदीप सुरजेवाला ने पायलट को हटाने का ऐलान किया। साथ ही सुरजेवाला ने पार्टी
के पायलट पर किए गए ‛अहसान’ गिनाते हुए कहा, कि छोटी उम्र में पार्टी ने उन्हें जो राजनीतिक ताकत
दी, वह किसी और को नहीं दी गई। अब सचिन पायलट की जगह ओबीसी नेता गोविंद सिंह डोटासरा को
प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।

“कांग्रेस ने जो राजनीति ताकत छोटी उम्र में सचिन पायलट को दी वह शायद हिंदुस्तान में किसी दूसरे व्यक्ति
को नहीं मिली। 2003 में पायलट राजनीति में आए। 2004 में कांग्रेस पार्टी ने उन्हें 26 साल की उम्र में सांसद
बना देती है। 30 और 32 साल की उम्र में उन्हें कांग्रेस पार्टी ने भारत सरकार का केंद्रीय मंत्री बनाया। 36 साल
की उम्र में राजस्थान जैसे हिंदुस्तान के बड़े प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी। 40 साल की उम्र में
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी। इतने थोड़े अंतराल में 16-17 साल में किसी व्यक्ति को प्रोत्साहित
करने का एक ही मतलब है। की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का स्नेह
उन्हें हासिल था 

 रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस

अब भारतीय जनता पार्टी की तरह से सचिन पायलट को ऑफर दिया गया है। ओम माथुर का कहना है, कि
सचिन पायलट आगर बीजेपी में आते हैं तो उनका स्वागत है। वहीं राजस्थान बीजेपी की ओर से अभी वेट
एंड वॉच की स्थिति है। और फ्लोर टेस्ट की तुरंत मांग से इनकार किया है।

बता दें, कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक में अशोक गहलोत को ही अपना नेता करार दिया है।
इसके साथ ही सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री के पद से हटाए जाने के बाद उन्होंने अपना ट्विटर प्रोफाइल
बदल लिया है। उन्होंने प्रोफाइल से राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हटा कर टोंक से
विधायक कर लिया है।

 

इसके बाद पायलट ने ट्विटर पर एक पोस्ट भी की है जिसमें लिखा है कि “सत्य
परेशान हो सकता है पराजित नहीं”

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: