India Rise Special

भूस्खलन में मारे जाने से कुछ मिनट पहले डॉ दीपा ने ट्वीट की थी तस्वीर

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में रविवार को भूस्खलन के बाद चट्टानों के गिरने के बाद 9 लोगो की मौत हो गयी थीं। उनमें से डॉ दीपा शर्मा ने अपनी मौत से बस कुछ मिनट पहले भारत के अंतिम बिंदु के बारे में ट्वीट किया जहां तक  नागरिकों को अनुमति है। राजस्थान की राजधानी जयपुर की आयुर्वेदिक डॉक्टर अपना 34वां जन्मदिन मनाने के लिए हिमाचल आयी थी।

उनके भाई ने बतया कि वो प्रकृति से काफी करीब थी। अभी अभी उन्होंने हिमाचल जाने से पहले नया कैमरा भी खरीदा था। पर किसको पता था कि इसी प्रकृति की गोद में वो हमेशा के लिए समा जायेंगी। अपनी मौत से आधे घंटे पहले ही डॉ दीपा अपनी तस्वीरें पोस्ट कर लिखा था- ‘लाइफ इज नथिंग विद आउट नेचर।’

दीपा शर्मा के ट्विटर में काफी फॉलोवर्स थे। कोविड की दोनों वेव के दौरान उन्होंने लोगो की काफी सहायता की थी। साथ ही 2013 में वो KBC में भी देखी गई थी। इसी वजह से वो लोगो के बीच काफी मशहूर थी। दीपा पहली बार सोलो ट्रिप पर गई थी। हिमाचल की काफी फ़ोटो उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट की थी।

आपको बता दे कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के बस्तेरी के पास रविवार को हुए भूस्खलन टेंपो ट्रैवलर पर भारी पत्थर गिरने से नौ पर्यटकों की मौत हो गई थी।

25 जुलाई को दोपहर लगभग 1.25 बजे सांगला-चितकुल मार्ग पर बस्ती के पास हाल ही में हुई बारिश के कारण एक के बाद एक भूस्खलन हुए, जिसके बाद एक पुल तक ढह गया और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बस्ती में पुल गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से  वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़े :- Himachal Pradesh में भूस्खलन से पर्यटकों की गाड़ी पर गिरे पत्थर, 9 की मौत, 3 घायल

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: