![](/wp-content/uploads/2021/11/zika.jpg)
कन्नौज में ज़ीका वायरस का कहर, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर
45 वर्षीय युवक में ज़ीका वायरस की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग
कानपुर : उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर में जीका वायरस का कहर बढ़ने के बाद अब आसपास के क्षेत्रों में जीका वायरस का कहर नजर आने लगा है। कानपुर के बाद जनपद कन्नौज में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया है। कन्नौज में जीका वायरस का पहला मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है बता दें कि अब तक प्रदेश में करीब जीका वायरस के 100 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगाता जिका वायरस से सचेत रहने के लिए अलर्ट जारी कर रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कानपुर से 45 वर्षीय एक स्थानीय निवासी जनपद कन्नौज में लौटने पर उसमें जीका वायरस का लक्षण मिला है। कानपुर में आज तेरा नए जिका वायरस के मामले सामने आए हैं।
गौरतलब है कि 45 वर्षीय युवक में ज़ीका वायरस की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से ट्रेसिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है मैं मामले की जानकारी होने पर आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है।
जिका वायरस के लगातार बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। कानपुर जनपद के आसपास क्षेत्रों में जीका वायरस वार्ड बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।
बताते चलें कि शास्त्रों के डॉक्टर ने बताया कि एंडी मच्छर के काटने से जिका वायरस होता है और यह मच्छर दिन में काटता है।