
लखनऊ : आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राजधानी लखनऊ में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आज पिछड़े वर्ग सम्मेलन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में स्वर्गीय बाबूजी अर्थात भारतीय जनता पार्टी की दिवंगत दिग्गज नेता कल्याण सिंह को समर्पित कर कहा कि बाबूजी पिछड़ी जातियों के बड़े नेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन काल देश को समर्पित किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधन में कहा कि उन्हें स्वर्गीय बाबूजी कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार ब्रह्मभोज में में जाने का अवसर मिला और उन्हें यह जानने को मिला कि लोकनेता कैसा होता है। उनके ब्रह्मभोज में उंगली जनसैलाब से पता चलता है उन्होंने अपना पूरा जीवन देश और धर्म के लिए समर्पित कर दिया था।
इतना ही नहीं उन्होंने कल प्रदेश को मिले 6 नए मेडिकल कॉलेजों का भी जिक्र करते हुए कहा कि वीरांगना अवंती बाई की भी चर्चा होती है इसलिए उनके नाम पर भी एक मेडिकल कॉलेज खोला गया। उन्होंने कहा कि बाबूजी का सपना था कि एटा में मेडिकल कॉलेज हो आया आज संभव हो पाया बस दुख इस बात का है कि बाबू जी आज इस दुनिया में नहीं रहे।
पिछड़े वर्ग सम्मेलन में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कहा कि प्रदेश की पुरानी सरकारों में पलायन होता था अगर प्रदेश की पिछली सरकारों ने कुछ किया होता तो प्रदेश का युवा प्लान के लिए मजबूर नहीं होता। मुख्यमंत्री ने विपक्षी सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने ही प्रदेश से इंडस्ट्री को खत करने का कार्य किया अब युवाओं को नौकरी मिल रही है और वे अपने प्रदेश के विकास के लिए मेहनत कर रहे हैं।