India Rise Special

सिलेंडर रिपेयर करते समय लगी आग के चपेट में आने से झुलसा युवक, उपचार के दौरान हुई मौत

गगरेट। हिमाचल प्रदेश के अम्बोटा गांव में सात अप्रैल को सिलेंडर की रिपेयरिंग करते हुए विस्फोट की चपेट में आए से दो युवक बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां 7 दिन बाद युवक की मौत हो गई।

 

 

विस्फोट के बाद युवकों को गगरेट सिविल अस्पताल और उसके बाद ऊना ले जाया गया। ऊना में बर्निंग वार्ड न होने के कारण इन्हें पीजीआई के लिए रेफर कर दिया था। रविन्द्र कुमार पुत्र मनी राम निवासी संघनेई ने पीजीआइ चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। रविंद्र कुमार 47 वर्ष का था और गैस एजेंसी में बतौर हेल्पर काम करता था। स्थानीय पंचायत अम्बोटा के बलराम सिंह के घर वह सिलेंडर में रिसाव चेक करने गया था। इस दौरान आग पकडऩे से सिलेंडर फट गया। जिसकी चपेट में आने से दोनों बुरी तरह से झुलस गए।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: