
बैटमैन की पोशाक पहने युवक ने टोकियो ट्रैन में किया चाकू से हमला, इतने लोग हुए बुरी तरह से घायल
टोक्यो । जापान की राजधानी से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है। जहां बैटमैन की पोशाक पहने एक युवक ने ट्रेन में चाकू से हमला कर दिया। 24 वर्षीय इस युवक के हमले से 10 लोग बुरी तरह से घायल हो गए है। बाकी लोग इस घटना की वजह से दहशत में है।
खिड़की से कूदकर लोगों ने बचायी अपनी जान
टोक्यो में हुए इस हमले पर जापान के टीवी चैनल का कहना है कि हमलावर 24 वर्षीय युवक के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है मौकाए वारदात से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर के मामले की पड़ताल शुरू कर दी हैओ। टोक्यो पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, “हमला कोकुर्यो स्टेशन के पास कीओ ट्रेन के अंदर हुआ। हमले की पीछे की वजह का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। टेलीविजन फुटेज में देखा जा सकता है कि कई यात्रियों ने किसी तरह से ट्रेन की खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई।”
इससे पहले भी हुई टोक्यो में ऐसी वारदात
ये पहली बार नहीं है टोक्यो में जब ट्रेन में हमला हुआ है। दो माह पहले भी इस तरह की घटना हुई थी। उस हमले में 36 वर्षीय एक व्यक्ति ने कम्प्यूटर ट्रेन में चढ़कर अचानक से लोगो पर चाकू से हमला कर दिया। जिस हमले में 10 लोग घायल हुए थे। हमले के बाद जब आरोपी से पूछताछ की गयी , जिसमें उसने बताया कि वह खुश दिखने वाली महिलाओं पर हमला करता चाहता था।