
यूपी में 25 मार्च को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए तीन दिन का समय बचा है। जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं शपथ ग्रहण कार्यक्रम में आमंत्रित मेहमानों की लिस्ट समेत समारोह को भव्य बनाने को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
12 मुख्यमंत्री, 5 राज्यों के उप मुख्यमंत्री रहेंगे उपस्थित
जानकारी के मुताबिक, समारोह में भाजपा शासित राज्यों के 12 मुख्यमंत्री, 5 राज्यों के उप मुख्यमंत्रियों समेत यूपी के बड़े उद्योगपतियों और बाबा रामदेव को आमंत्रित किया गया है। शपथग्रहण के लिए लखनऊ के 130 चौराहों को सजाया जाएगा। एयरपोर्ट से इकाना स्टेडियम और इकाना स्टेडियम से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक मार्ग तक सजावट की जाएगी।
प्रदेश मुख्य सचिव ने इकाना स्टेडियम का किया दौरा
मेहमानों के आगमन को लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने तैयारियों की समीक्षा के लिए इकाना स्टेडियम का दौरा किया। बता दें कि, समारोह में पार्टी के लिए काम करने आये 2500 प्रवासी कार्यकर्ताओं को भी बुलाया गया है। जिनके आने-जाने, आवास और भोजन की व्यवस्था पार्टी मुख्यालय की ओर से की जाएगी।