![सरकारी नौकरी](/wp-content/uploads/2021/07/सरकारी-नौकरी.jpg)
योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 33700 लोगों को सरकारी नौकरी देने का लिया फैसला
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के माध्यम से कुल 33700 रिक्तियों को भरने की तैयारी कर रहा है।
उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियों को लेकर योगी सरकार एक्शन में है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यूपी में 33000 से ज्यादा बंपर भर्ती करने जा रही है। यूपी में सरकारी नौकरियों की प्रक्रिया अगस्त 2021 से शुरू होगी और मार्च 2022 तक चलेगी।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ ने अलग अलग भर्ती परीक्षाओं के माध्यम से कुल 33700 रिक्तियों को भरने की तैयारी कर रहा है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर एक नोटिस जारी किया है। आयोग द्वारा जारी नोटिस में, राज्य में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं की जानकारी दी गई है। जिसमें भर्ती विज्ञापन संख्या, परीक्षा का नाम, खाली पदों की संख्या और परीक्षा का महीने दिया गया है। यूपीएसएसएससी भर्ती 2021 नोटिस का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
2021 में होनी वाली यूपीएसएससी भर्ती परीक्षाएं
इस साल, सबसे ज्यादा स्वास्थ्य कार्यकर्ता व समान योग्यता वाले अन्य पदों (पीटईटी-2021 के अंतर्गत) कुल 9,212 पदों के लिए भर्ती परीक्षा शामिल है। इसकी मुख्य परीक्षा नवंबर 2021 में आयोजित की जाएगी।
उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियों के लिए परीक्षाओं का सिलसिला, विज्ञापन संख्या -01 परीक्षा/2021 प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2021 से शुरू होगा, जो 20 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इसके बाद, सितंबर में 16 पद, अक्टूबर में 1477 पद और 672 पदों के लिए भर्ती परीक्षाओं को आयोजन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिस देखें।
2022 में होनी वाली भर्ती परीक्षाएं
आयोग द्वारा अगले साल सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा फरवरी 2022 में आयोजित की जाएगी। कृ्षि प्राविधिक, गन्ना पर्यवेक्षक व अन्य पदों पर लगभग 25000 सरकारी भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा होगी।
इसके अलावा, मार्च 2022 में जूनियर असिस्टेंट, स्टेग्राफर, लैब टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन समेत कई पदों पर भर्ती के लिए लगभग 32000 रिक्तियों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अगले साल होने वाली यूपीएसएसएससी भर्ती परीक्षाओं की जानकारी नोटिस लिंक पर विजिट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: नीतीश से प्रेम और मोदी से बेवफाई, कुछ अलग ही गेम खेल रहे मांझी