PoliticsUttar Pradesh

बीजेपी हाई कमान की मुहर के बाद सितंबर के पहले सप्ताह में होगा योगी मंत्रिमंडल का विस्तार

योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में इस बार कांग्रेस से भाजपा में शामिल जितिन प्रसाद के साथ साथ निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद को भी मंत्री बनाया जा सकता हैं।

लखनऊ : बीजेपी हाई कमान ने यूपी में योगी मंत्रिमंडल के विस्तार को हरी झंडी दिखा दी है। सितंबर के पहले सप्ताह में मंत्रिमंडल विस्तार होगा। कयास लगाए जा रहे है कि बीजेपी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी में इस बार मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय व क्षेत्रीय गणित विशेष ध्यान रखेगी। सात से आठ मंत्रियों को मंत्रिमंडल विस्तार में शपथ दिलाई जा सकती है किसी भी मंत्री की इसमें छुट्टी नहीं होगी।

यूपी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की योगी सरकार का सितंबर के पहले हफ्ते मंत्रिमंडल विस्तार होगा। पार्टी हाई कमान का आदेश मिलने के साथ सात से आठ मंत्रियों को इसमें शपथ दिलाई जा सकती है। सहयोगी दल के कुछ विधायकों को भी इनमें मंत्री बनाया जा सकता है। जातीय समीकरण मंत्रिमंडल विस्तार में शीर्ष पर हैं। ब्राह्मण, निषाद व गुर्जर समाज के साथ गोंड, जाट और पटेल समाज का भी इसमें ध्यान रखा जाएगा।

योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में इस बार कांग्रेस से भाजपा में शामिल जितिन प्रसाद के साथ साथ निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद को भी मंत्री बनाया जा सकता हैं। मेरठ से सोमेन्द्र, फतेहपुर से कृष्णा पासवान, गाजियाबाद के दादरी से तेजपाल गुर्जर, निषाद पार्टी से संजय निषाद, रामचंद्र विश्वकर्मा, मंजू सिवाच तथा अपना दल से आशीष पटेल मंत्री बनाए जा सकते है। प्रदेश सरकार में संगीता बलवंत बिंद, एमपी सेंथवार, संजय गोंड, राहुल कौल और सहेन्द्र रमाला भी मंत्री बनाए जा सकते है।

19 मार्च 2017 को गठन के बाद प्रदेश की योगी सरकार का 22 अगस्त 2019 को मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका था। मंत्रिमंडल में उस दौरान 56 सदस्य थे। तीन मंत्रियों का कोरोना संक्रमण से निधन हो चुका है। छह स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों को पहले मंत्रिमंडल विस्तार में कैबिनेट की शपथ दिलाई गई थी, ऐसे में अब तीन नए चेहरे भी शामिल थे।

सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में 23 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार मंत्री तथा 22 राज्यमंत्री शमिल हैं। इनमे कुल मंत्रियों की संख्या 54 है। अभी भी कुल छह पद मंत्री के खाली हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी ने वैक्सीनेशन में तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, एक दिन में 30 लाख लोगों को लगाई गई वैक्सीन

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: