
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में संदीप सिंह दूसरी बार मंत्री बन गए हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र हैं। अपने दादा की परंपरागत सीट अतरौली से दूसरी बार विधायक बने हैं। संदीप सिंह दूसरी बार मंत्री बनें हैं। पिछली सरकार में वे शिक्षा व वित्त राज्यमंत्री थे। अब फिर से बीजेपी ने उन पर भरोसा जताते हुए मिस्टर बनाया है।
संदीप कुमार का राजनीतिक इतिहास
संदीप कुमार सिंह, कल्याण सिंह के नाती और एटा से सांसद राजवीर सिंह के पुत्र हैं। संदीप ने एमए की पढ़ाई लीड्स बेकेट यूनिवर्सिटी यूके से की है। 2017 के विधानसभा चुनाव में वह अलीगढ़ के अतरौली सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने और योगी सरकार में मंत्री भी बनाए गए। अब एक बार फिर उन्हें बीजेपी ने अतरौली से ही टिकट दिया था, जिसमें भारी मतों के साथ उन्होंने विजई प्राप्त की थी। 2022 में अतरौली से नामांकन के दौरान चुनाव आयोग को दिए संपत्ति के आंकड़ों और उम्र को लेकर चर्चाओं में आए थे।
दूसरी बार विधायक बने संदीप सिंह 30 साल के हैं। उन्होंने एमए पब्लिक रिलेशन एंड स्टेटिक कम्युनिकेशन, लंदन यूनिवर्सिटी से किया था। उन्हें विरासत में सियासत मिली है। दादा कल्याण सिंह यहां से दस बार विधायक रहे। दो बार मुख्यमंत्री और दो राज्यों के राज्यपाल रहे। पिता राजवीर सिंह राजू भैया एटा सांसद हैं। मां प्रेमलता वर्मा पूर्व विधायक हैं।