PoliticsTrending

योगी कैबिनेट! पांचवी बार जीत का मिला तोहफा, कैबिनेट मंत्री बने धर्मपाल सिंह

बरेली जिले की आंवली सीट से पांचवी बार विधायक बने धर्मपाल सिंह को एक बार फिर से

बरेली: योगी सरकार 2.0 की भारी-भरकम टीम मैदान में उतर चुकी है। योगी मंत्रिमंडल में  52 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। जिसमें दो डिप्टी सीएम भी शामिल हैं। बरेली जिले की आंवली सीट से पांचवी बार विधायक बने धर्मपाल सिंह को एक बार फिर से योगी कैबिनेट में जगह दी गई है। धर्मपाल सिंह पिछली सरकार में भी सिंचाई मंत्री थे।
आंवला से जीतकर योगी मंत्रीमंडल का हिस्सा बनने वाले धर्मपाल सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आरके शर्मा को 18 हजार 424 वोटों से हराया था। धर्मपाल पहली बार यहां से 1996 में भाजपा के टिकट से जीते थे। बीच में 2007 के विधानसभा चुनाव को छोड़कर वह यहां से लगातार जीत रहे हैं। 2017 में धर्मपाल सपा के सिद्धराज सिंह को हराकर चौथी बार विधायक बने थे।
धर्मपाल ने आंवला सीट से  1996, 2002, 2012, 2017 और 2022 में जीत दर्ज की है। पिछली सरकार में उन्हें सिंचाई मंत्री बनाया गया था लेकिन बीच में ही उनसे ये पद छीन लिया गया था। धर्मपाल सिंह सिर्फ 2007 में विधानसभा चुनाव हार गए थे। इसके अलावा लगातार 1996 से विधायक बने हुए हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: