
India Rise Special
जनसंख्या नियत्रंण के मुद्दे पर आमने- सामने आयेयोगी और नकवी, जानें क्या है वजह…
भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर लोगों को मानसिकता बदलने की
एक सर्वे के मुताबिक, 2023 में भारत जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा। वहीं देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाने की भी मांग तेज हो गयी है।
और अब ये राजनीतिक मुद्दा भी बनता जा रहा है। दरअसल जनसंख्या दिवस पर एक कार्यक्रम के दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, जनसंख्या नियंत्रण के साथ ही जन सांख्यिकीय संतुलन बनाने की भी जरूरत है। परिवार नियोजन का ध्यान रखा जाए लेकिन जनसांख्यिकीय असंतुलन की स्थिति न पैदा होने पाए। इसके लिए हर मत, मजहब, वर्ग, संप्रदाय को जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रयासों से समान रूप से जोड़ा जाना चाहिए।
वहीं अब योगी के इस बयान पर भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर लोगों को मानसिकता बदलने की सलाह दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, बेतहाशा जनसंख्या विस्फोट किसी मजहब की नहीं, मुल्क की मुसीबत है, इसे जाति और धर्म से जोड़ना जायज नहीं।