
अफगानिस्तान में महिलाओं ने उठाई बंदूक, तालिबान के साथ युद्ध की जताई इच्छा
इन महिलाओं का कहना है कि वो आखिरी दम तक तालिबान से लड़ने के लिए तैयार हैं।
अमेरिकी सैनिकों की वापसी के साथ ही अफगानिस्तान में तालिबान ने फिर से अपना आतंक फैलाना शुरू कर दिया है। अफगानिस्तान के सैनिकों को अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। कई इलाकों पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है। इस स्थिति में अफगान की महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया है। अफगान महिलाओं सड़कों पर हथियार लेकर उतर आई हैं।
ये महिलाएं अपने सैनिकों का हौसला बढ़ाने के लिए हथियारों के साथ आई हैं। इन महिलाओं का कहना है कि वो आखिरी दम तक तालिबान से लड़ने के लिए तैयार हैं। खबरों के अनुसार, अफगानिस्तान में तालिबान के शासन की आशंका की वजह से महिलाओं ने मोर्चा संभाला है। वह सड़कों पर तालिबान विरोधी नारे लगा रही हैं और युद्ध के मैदान में उसका सामना करने के लिए भी तैयार हैं।
सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
महिला निदेशालय की प्रमुख हलीमा ने कहा कि कुछ महिलाएं सुरक्षा बलों को सिर्फ प्रतीकात्मक रूप से प्रेरित करना चाहती हैं, जबकि अधिकांश तालिबान से युद्ध के लिए भी तैयार हैं और वह भी उनमें शामिल हैं। हमने गवर्नर से भी युद्ध में शामिल होने की इच्छा जताई है। सोशल मीडिया पर भी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें अफगान महिलाएं हथियार और देश का झंडा लिए दिखाई दे रही हैं।
काबुल, फारयाब, हेरात और अन्य कई शहरों में महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर तालिबान के खिलाफ प्रदर्शन किया। युद्ध में शामिल होने की इच्छा जताई। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि कोई भी महिला लड़ना नहीं चाहती। वह सिर्फ अपनी शिक्षा जारी रखना चाहती हूं और हिंसा से दूर रहना चाहती हूं, लेकिन परिस्थितियों ने उन्हें और अन्य महिलाओं इस हाल में लाकर खड़ा कर दिया है। हमारे पास तालिबान के खिलाफ बंदूक उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
यह भी पढ़ें : रंजीत सोमराजन ने जीते करोड़ों रुपए, दुबई में चलाते हैं टैक्सी