India Rise Special

बिहार में जीत के जश्न के दौरान महिला की हुई हत्या, आठ आरोपी हुए गिरफ्तार

बिहार । बिहार के मधुबनी इलाके में एक महिला की हत्या कर दी गयी है। महिला की हत्या जीत के जश्न के दौरान की थी। मृतक महिला की उम्र 57 साल बताई जा रही है। हत्या के मामले में मृतक महिला के पति ने गांव के ही सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट  दर्ज कराई है। इसके साथ ही मामले पर तत्काल कार्रवाही करते हुए पुलिस प्रशासन ने सातों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है।

आतिशबाजी रोकने पर भड़का था विवाद 

यह पूरी घटना बीते शुक्रवार को रात साढ़े दस बजे हुई थी। जानकारी के मुताबिक पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने के बाद लोग जश्न में आतिशबाजी करते हुए बथुआहा गांव पहुंचे थे।उसी समय त्रिपुरा देवी ने समर्थकों को आतिशबाजी करने से रोकने की कोशिश की, इस बात से गुस्से समर्थक उस महिला को मिलकर पीटने लगे। मारपीट के दौरान समर्थकों ने त्रिपुरा देवी को जमीन पर पटक दिया। जिसकी वजह से त्रिपुरा देवी काफी चोट लग गयी और वे तुरंत बेहोश हो गई।

मामले की शुरू हुई कार्रवाही 

जिसके बाद त्रिपुरा देवी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबूबरही ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने त्रिपुरा देवी को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में बाबूबरही थानाध्यक्ष राम आशीष कामती ने बताया कि जांच व कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: