IndiaIndia - WorldPoliticsTrending

”बीजेपी का नहीं, आदिवासी नेता के नाम पर करेगे द्रौपदी मुर्मू का समर्थन” – संजय राउत

महाराष्ट्र : भले ही बीजेपी(BJP) ने शिंदे के साथ मिलकर शिवसेना(Shiv Sena) को धोखा दिया हो। लेकिन राष्ट्रपति चुनावों को लेकर पार्टी सबकुछ भुलाकर एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू(Draupadi Murmu) का समर्थन कर सकती है।

ये भी पढ़े :- माउंट आबू दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर को करेंगे संबोधित

हालांकि, अभी इसका औपचारिक एलान बाकी है। जो कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे करेंगे। लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने संकेत देते हुए इस फैसले की वजह भी बताई है। राउत ने कहा कि सोमवार को हमने शिवसेना की बैठक में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन के मुद्दे पर चर्चा की। मुर्मू को समर्थन करने का मतलब यह नहीं है कि हम भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। हम आदिवासी नेता के नाम पर द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर सकते हैं।

ये भी पढ़े :- जम्मू कश्मीर के पुलावामा में नाकाम रहे आतंकी, सुरक्षाबलों ने पटाखों से लैस सिलेंडर बरामद

राउत बोले, हम पहले भी ऐसे फैसले लेते रहे हैं। शिवसेना किसका समर्थन करेगी यह एक दो दिन में साफ हो जाएगा। राउत ने आगे कहा कि, विपक्ष जीवित रहना चाहिए। विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) के प्रति भी हमारी सद्भावना है। पहले भी हमने राष्ट्रपति पद के लिए प्रतिभा पाटिल का समर्थन किया था। वे एनडीए की प्रत्याशी नहीं थीं। हमने प्रबण मुखर्जी का भी समर्थन किया था। और शिवसेना किसी दबाव में फैसला नहीं करती।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: