
होली में शांति भंग पर होगी जेल : ADG प्रशांत कुमार
होली के रंग को बदरंग होने से बचाया जाए। होलिका दहन से लेकर रंग खेलने तक
लखनऊ: होली में हुडदंग करने वालों को जेल जाना पड़ सकता है। होल के त्यौहार को देखते हुए एडीजी कानून—व्यवस्था प्रशांत कुमार ने अराजकतत्वों, उपद्रवियों और सामाजिक सौहार्द खराब करने वालों से सख्ती से पेश आने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी यूपी के सभी पुलिस आयुक्त,एसएसपी और एसपी को निर्देशित किया है कि होली के पर्व पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। कहीं से कोई गड़बड़ी न होने पाए। होली के रंग को बदरंग होने से बचाया जाए। होलिका दहन से लेकर रंग खेलने तक सभी जगहों पर सतर्कता बरती जाए। आपसी सौहार्द बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाए।
इस संबध में जारी अपने निर्देश पर कहा था कि होली के त्यौहार पर महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता के आधार पर लिया। महिलाओं के साथ किसी तरह की कोई अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छेडखानी, छींटाकसी और फब्दियां कसने वालों पर भी कार्यवाही हो। होली पर जगह—जगह महिला पुलिसकर्मियों की भी तैयारी की जाए। जिसे लेकर डीजीपी मुकुल गोयल की अक्ष्यक्षता में लगातार बैठकें चल रही है।