Sports

WFI ने रेफरी से मारपीट के आरोप में दीपक पुनिया के कोच गेदारोव को किया बर्खास्त

टोक्यो ओलंपिक : भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने शुक्रवार को दीपक पुनिया के रूसी कोच मुराद गेदारोव की सेवाओं को समाप्त कर दिया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि पता चला था कि उन्होंने ओलंपिक के दौरान एक रेफरी पर हमला किया था।

दीपक  गुरुवार को सैन मैरिनो से अपना कांस्य पदक मैच हार गए। इसके बाद गेदरोव उस रेफरी के कमरे में गए, जिन्होंने बाउट में अंपायरिंग की थी और उनके साथ मारपीट की।

“भारतीय कुश्ती टीम के विदेशी सहायक कोच श मुराद गेदारोव,  मैच रेफरी में से एक पर हमले की एक  घटना में शामिल पाए गए, उन्हें तुरंत टोक्यो ओलंपिक विलेज से वापस बुला लिया गया है और सबसे पहली उड़ान से भारत वापस बुलाया जा रहा है,” भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव राजीव मेहता ने यह जानकारी दी।

खेल की विश्व शासी निकाय यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने WFI को अनुशासनात्मक सुनवाई के लिए बुलाया था, जिसमें राष्ट्रीय महासंघ को शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा क्योंकि उन पर प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जा रहा था।

डब्ल्यूएफआई के सहायक सचिव विनोद तोमर ने कहा“हमने उनसे कहा कि भारतीय कोच अच्छे व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। गेदारोव भारतीय पहलवान को प्रशिक्षित करते हैं, लेकिन उनके कार्यों से डब्ल्यूएफआई प्रभावित नहीं होना चाहिए। हमने उन्हें आश्वासन दिया कि गेदारोव को तुरंत बर्खास्त कर दिया जाएगा। हम मुश्किल से एक प्रतिबंध से बचे हैं।”

सुनवाई के बाद गेदारोव की मान्यता रद्द कर दी गई। अब भारत से वो अपना सामान ले कर अपने देश वापिस भेज दिए जाएंगे।

ये भी पढ़े :- राजीव गाँधी खेल रत्न अवार्ड का नाम बदल कर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड रखा गया

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: