Entertainment

रणबीर और आलिया के घरों में शुरू हुई शादी की तैयारियां, जानिए कब है शादी ?

बॉलीवुड में शादीयों का मौसम सा चल रहा है । साल 2021 में कई बॉलीवुड जोड़ीयां और टीवी स्टार्स शादी के बंधन में बंध गये हैं। उसके बाद भी साल 2022 में भी कई जोड़ीयां धूमधाम से शादी कर रही हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट  की जोडी हमेशा चर्चे में ही रहती है। आपको बता दें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट उन फेमस किड्स की लिस्ट में शामिल हैं , जो किसी के परिचय के मोहताज नहीं हैं।

 

जानकारी के मुताबिक, बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट  अप्रैल 2022 में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट की माने तो आलिया-रणबीर की शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही  है। रणबीर-आलिया राजस्थान के रणथंभोर में शादी करना पसंद कर रहे हैं । इसकी वजह ये है कि दोनों ने यहां सबसे ज्यादा लंबी छुट्टियां बिताई हैं। इतना ही नहीं दोनों की यह पसंदीदा जगह भी है।

 

लेकिन जानकारी के मुताबिक, दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग  की अपनी योजना रद्द कर दी है और मुंबई में ही शादी करने का फैसला किया है। आलिया और रणबीर डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं कर सकते हैं, लेकिन वो मुंबई में शादी कर सकते हैं। फिलहाल कहा जा रहा है कि रणबीर और आलिया साधारण तरीके से  शादी करना चाहते हैं हालांकि इसकी वजह का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। जिसमें उनके बेहद नजदीकी लोगों को न्योता दिया जाएगा।

 

आपको बता दें कि रणबीर की पूर्व गर्लफ्रैंड  कैटरीना कैफ ने भी रणथंभोर में ही अपनी शादी की लोकेशन चुनी थी। कैटरीना ने विक्की कौशल के साथ सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस रिसॉर्ट फोर्ट बरवारा  में शादी की थी।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: