
Weather: कानपुर में बदला मौसम का मिजाज, आसमान पर बादलों का डेरा
राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के 2 दर्जन से अधिक जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग की ओर से भी वर्षा का अलर्ट जारी
कानपुर: कानपुर में एक बार फिर मौसम(weaher) का मिजाज बदल गया है। मेघा जमकर बरस रहे हैं तो वहीं आसमान में बादलों की घटा छा गई है। कानपुर(kanpur) में एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है सीएसए विश्वविद्यालय के मौसम विभाग(imd) में अब तक 5 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
गोरखपुर: विजयदशमी के दिन सीएम योगी ने जनता दरबार लगा सुनी फरियाद
चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ एसएन सुनील पांडे ने बताया कि चक्रवाती परिसंचरण के कारण बिहार झारखंड उड़ीसा पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों तक चक्रवात फैला हुआ जिसके चलते बारिश हो रही है। व्हाट्सएप कैसे चला गया दो-तीन दिनों तक बने रहने की संभावना है इस दौरान तापमान में कमी रहेगी और ठंडक का एहसास भी होगा। मौसम विभाग की ओर से कई जिलों में भारी वर्षा का भी अलर्ट जारी किया गया।
आपको बता दें कि राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के 2 दर्जन से अधिक जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।