
Weather: गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत ! 2 दिन और भी कष्टदायक
वहीं न्यूनतम तापमान 33 डिग्री और अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहने की भी संभावना व्यक्त की गई है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं। लेकिन चिलचिलाती धूप से कहीं हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के द्वारा जारी अनुमान के मुताबिक न्यूनतम तापमान 33 डिग्री और अधिकतम तापमान 46 डिग्री की संभावना है। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है | वहीं न्यूनतम तापमान 33 डिग्री और अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहने की भी संभावना व्यक्त की गई है। फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी के बीच बादलों की आवाजाही से ही संतोष करना पड़ेगा क्योंकि बारिश की संभावना ना के बराबर है। तो वहीं मौसम विभाग के मुताबिक एक बार फिर राजधानी समेत आसपास के जिलों में तापमान 47 डिग्री के नजदीक पहुंच सकता है।
Kanpur: राष्ट्रपति कोविंद और पीएम के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजा पैतृक गांव
भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग में लड़ जारी करते हुए आगामी 2 दिनों तक चरम पर गर्मी रहने की भी संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों में तापमान 46 डिग्री और 47 डिग्री तक पहुंचने की संभावना व्यक्त की है कि आगामी 3 जून को न्यूनतम तापमान 33 डिग्री और तापमान 40 डिग्री रहने की जानकारी है जबकि आसमान में बादल छाए रहेंगे।
आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव: बसपा प्रत्याशी गुड्डू जमाली ने किया नामांकन