
Weather: मानसून की दस्तक, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम(mausam) बदलने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग(imd) के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ एन सुभाष ने बताया कि देश में अगले 24 घंटे में मानसून (monsoon)पहुंच जाएगा। मानसून की पहली बारिश केरल(keral) में होगी। इसके बाद मानसून देश के विभिन्न राज्यों में दस्तक देगा। मौसम विभाग ने एक बार फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ और एनसीआर के क्षेत्रों में तापमान की मामूली वृद्धि होने का अनुमान जताया है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
आपको बता दें कि पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मेरठ सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर का तापमान करीब 9 डिग्री तक कम हो गया था। जिसमें लोगों को काफी राहत मिली थी। मई के महीने में तापमान में गिरावट से लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली वहीं तेज रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया था मेरठ और आसपास के जिलों में अधिकतर स्थानों पर बुधवार के मुकाबले में गुरुवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक एक बार फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। इसे एक बार फिर लोगों को भीषण गर्मी और तेज धूप से थोड़ी राहत मिल सकती है।