![](/wp-content/uploads/2022/01/weather.jpg)
Weather: मौसम विभाग की चेतावनी, यूपी में अभी और पड़ेगी कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग ने बताया कि कड़ाके की ठंड और शीतलहर की सबसे अधिक प्रदेश के
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत लगभग प्रदेश के सभी जिलों में इस वक्त घने कोहरे की चपेट में हैं। इसी को लेकर एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती हवा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित कर सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि कड़ाके की ठंड और शीतलहर की सबसे अधिक प्रदेश के बुजुर्ग झेल रहे हैं। इसी के चलते कानपुर में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई है इनमें से दो सरकारी अस्पताल तथा दो निजी अस्पतालों में दम तोड़ा।
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के कई जिलों में दिन में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में बरेली सबसे ठंडा इलाका रहा जहां दिन का तापमान 9 डिग्री तब नीचे चले जाने से सबसे ठंडा रहा वही बरेली में अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया।
आपको बता दें कि राजधानी समेत कई जिलों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई जिसमें लखनऊ में 6.2 डिग्री, वाराणसी में 7 डिग्री जबकि कानपुर में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश में पड़ रही भीषण ठंड के बाद एक बार फिर मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ और दिनों में ऐसे ही हालत बने रह सकते हैं। वहीं आगामी 1920 जनवरी को एक बार फिर मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग केंद्र ने इसके साथ ही पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश को लेकर एक बार फिर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।