TrendingUttar Pradesh

Weather: मौसम विभाग की भविष्वाणी ! पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अत्यधिक ठंड की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर घने कोहरे के साथ ही पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अत्यधिक ठंड की चेतावनी जारी की

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 1 हफ्ते से जारी हाड़ कांप ठंड से आज लखनऊवासियों को कुछ राहत मिली है। राजधानी में आज सुबह घने कोहरे के बाद धूप खिली हुई है। वहीं दूसरी तरफ सोमवार को मौसम शुष्क रहा जिसके चलते हैं दिनभर धूप नदारद रही लेकिन पछुआ हवा के चलते ठिठुरन बनी रही। मौसम विभाग में अगले 2 दिनों के लिए उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर घने कोहरे के साथ ही पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अत्यधिक ठंड की चेतावनी जारी की है | साथी राजधानी लखनऊ में मौसम साफ रहने की भी संभावना व्यक्त की है। इस दौरान मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 17 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से अधिक रहने की भी संभावना व्यक्त की है।

गौरतलब है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर सोमवार को भारी बारिश हुई वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिक ठंड की मार पड़ी। फलक की समूचे उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान में 5 से 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के कई जनपदों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: