
Weather: लखनऊ में ठंड का कहर, हाड़ कंपाती ठंड में घरों में दुबकने को मजबूर लोग
लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया जो पिछले 10 सालों में सबसे कम रहा वहीं अधिकतम तापमान 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
लखनऊ: पश्चिमी विक्षोभ से आ रही बर्फीली हवाओं ने उत्तर प्रदेश में हाड काँप गलन बढ़ा दी है। बर्फीली हवाओं के चलते हैं राजधानी लखनऊ में हाल यह है कि लोग ठंड में घरों में रहने को मजबूर हो गए। ठंड के चलते राजधानी लखनऊ में पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया जो पिछले 10 सालों में सबसे कम रहा वहीं अधिकतम तापमान 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे ऐसा ही मौसम रहने का मन इसी बीच रात और सुबह कई जगह घने कोहरे को भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुई बूंदाबांदी की वजह से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके अलावा चिल भिंड फैक्टर की वजह से भी तापमान गिरा है।
पीएम मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ी, अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती
कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश की राजधानी समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। पिछले 48 घंटों से चल रही हवाओं के चलते शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। इसी के चलते पश्चिम उत्तर प्रदेश के पीलीभीत ,मेरठ, मुजफ्फरपुर, गाजियाबाद , फिरोजाबाद, शिकोहाबाद समेत दर्जनों जनपदों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।