PoliticsTrending

नए राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी, जानें किसका पलड़ा भारी और क्यों…?

चुनाव में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा मैदान में हैं

देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज मतदान जारी है इस मतदान में 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा लेंगे।

चुनाव में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा मैदान में हैं। मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। वहीँ यशवंत सिन्हा को हार का मुंह देखना पद सकता है | बता दें कि 27 दलों के समर्थन के साथ आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है। जबकि सिन्हा को महज 14 दलों का समर्थन मिल रहा है।

बता दें कि, राष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा, राज्यसभा और राज्यों के विधानसभा के सदस्यों को मतदान करने का अधिकार है। 245 सदस्यों वाली राज्यसभा में से 233 सांसद ही वोट कर सकते हैं। 12 मनोनीत सांसद इस चुनाव में वोट नहीं डालते हैं। इसके साथ ही लोकसभा के सभी 543 सदस्य वोटिंग में हिस्सा लेंगे।

इनमें आजमगढ़, रामपुर और संगरूर में हुए हालिया उपचुनाव के विजेता सांसद भी शामिल होंगे। इसके अलावा सभी राज्यों के कुल 4 हजार 33 विधायक भी राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डालेंगे। इस तरह से राष्ट्रपति चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 4 हजार 809 होगी। हालांकि, इनके वोटों की वैल्यू अलग-अलग होगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: